Entertainment

Shehnaaz Gill: समुंदर किनारे कबूरतों के साथ मस्ती करती नजर आईं शहनाज गिल, फैंस बोले- हंसती रहे तू हंसती रहे

अपनी चुलबुली अदाओं और मासूमियत से सभी का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग आज किसी भी बड़े कलाकार से कम नहीं है। कम समय में ही शहनाज ने लोगों के दिल में गहरी जगह बना ली है। यही वजह है कि अभिनेत्री के दुख- सुख, हंसने- रोने सभी का असर उनके फैंस पर भी होता है। अभिनेत्री की आंखों में आंसू देख उनके फैंस भी दुखी होते हैं। तो वहीं उन्हें खिलखिलाता और हंसता देख उनके चाहने वालों के चेहरे में भी मुस्कान आ जाती है। अभिनेत्री भी अपने फैंस की इन भावनाओं की कद्र करते हुए सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ी रहती हैं।

 

शहनाज समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन फोटोज को उनके फैंस बेहद पसंद भी  करते हैं और इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। इसी क्रम में अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में शहनाज समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

 

 

शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह रेत पर बैठे कबूतरों का पीछा करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जैसे ही इन कबूतरों के पास पहुंचने की कोशिश करती हैं, वह जमीन छोड़ आसमान में उड़ जाते हैं। वीडियो में शहनाज का चुलबुला अंदाज देख फैंस को एक बार फिर बिग बॉस 13 के उनके मस्ती भरे अंदाज की याद आ गई।

दरअसल बिग बॉस 13 में शहनाज अक्सर कौवे से बात करती नजर आती थीं। बिग बॉस के घर में जब भी शहनाज और सिद्धार्थ की आपस में लड़ाई होती थी, वह इसी कौवे से बात करके अपना टाइम पास किया करती थीं। सिद्धार्थ के जाने के बाद यह पहला मौका है जब शहनाज ने खुद के लिए वक्त निकाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘काश मैं भी उड़ पाती।’ 


 


वीडियो में शहनाज को हंसता, खेलता और मुस्कुराता देख उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। खुशी भरे शहनाज के छोटे से वीडियो ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वहीं फैंस भी हंसती, मुस्कुराती शहनाज को वापस देख बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार इस वीडियो पर लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।


सामने आए इस वीडियो में शहनाज नीले रंग की जींस और काले रंग के टैंक टॉप में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं फैंस को उनका नो मेकअप लुक भी बेहद पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘चांद आज जमीन पर कैसे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हंसती रहे तू हंसती रहे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप नई ऊंचाइयों के लिए जरूर उड़ान भरेंगी।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा बिना, ‘मेकअप की शहनाज सबसे खूबसूरत हैं।’


Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: