हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी अपनी सर्जरी के दस दिन बाद ही स्टेज पर वापस लौट आईं और जबरदस्त परर्फामेंस दी। अभी कुछ दिन पहले ही सपना ने अपनी तबीयत के चलते ब्रेक लिया। तब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशांसकों को जानकारी दी थी। हालांकि अब वह फिर से एक्शन मोड में आ चुकी हैं।
दरअसल, एक इवेंट के दौरान सपना की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। सपना ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी तबीयत की जानकारी दी थी। उसमें सपना एक लड़की का सहारा लेकर चल रही थी। सपना ने कैप्शन में लिखा था कि अब मैं बिलकुल ठीक हूं, आप सभी की दुआओं के लिए धन्यावाद, जल्दी मिलते हैं स्टेज पर…
अभी होली के मौके पर सपना चौधरी ने एक इवेंट में हिस्सा लिया और इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में सपना वहीं पुराने अंदाज में परर्फामेंस देती नजर रही हैं। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वह अभी ही अस्पताल से वापस लौटी हैं। वीडियो के साथ सपना से सभी को होली की शुभकामनाएं भी दीं और लिखा कि ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, आप सभी को हैप्पी होली।
सपना के वापस स्टेज पर आने से उनके फैंस खुश हो गए और उन्हें बधाई देने लगे। किसी ने लिखा कि दीदी आप पूरी दुनिया में सबसे बेस्ट हैं, तो कोई उन्हें तबीयत ठीक होने के लिए बधाई दे रहा था। सपना के स्टेज पर वापस लौटे पर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।
