Entertainment

Russia Ukraine War: सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने पुतिन को लेकर कह दी बड़ी बात, कहा-रूसी लोगों को दोष ना दें

बॉलीवुड गलियारों में सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ कहा नहीं है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, यहीं से दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह को हवा मिली है। वहीं यूलिया कई मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं। एक बार फिर उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच जंग पर प्रतिक्रिया दी है। 

 

यूलिया वंतूर ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में एक रूसी व्यक्ति बोर्ड पकड़े खड़ा नजर आ रहा है। बोर्ड पर लिखा है कि ‘मैं रूसी व्यक्ति हूं और मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।’ फोटो में यही शख्स एक दूसरी महिला को गले लगाता भी नजर आ रहा है। यूलिया ने पुतिन को एक खराब इंसान बताया है। यूलिया ने लिखा कि ‘पुतिन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष ना दें।’

बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर शांति की अपील करने वालों में पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं। इस फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पर लिखा हमें अपने बच्चों को बेहतर दुनिया देने की जरूरत है। रोनाल्डो यूक्रेन के गोलकीपर आंद्रेई लुनिन के साथ उस समय खेल चुके हैं जब वह रियल मैड्रिड में थे। उसके बाद रोनाल्डो जुवेंटस क्लब में शामिल हो गए थे। आंद्रेई से उनकी अच्छी मित्रता रही है।

कौन हैं यूलिया 

यूलिया वंतूर रोमानिया टेलीविजन प्रेजेंटर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वे रोमानिया की जानी-मानी न्यूज प्रेजेंटर हैं। वहीं टेलीविजन शो करने के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। यूलिया बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘ओ तेरी’ के डांस नबंर ‘उम्बक्कम’ में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में पुलकित सम्राट भी थे। 

सलमान और यूलिया की मुलाकात रोमानिया में हुई थी। कहा जाता है कि सलमान खान अपने भाई सोहेल के साथ रोमानिया गए थे। वहीं उन्हें यूलिया मिली और दोनों करीब आ गए। अब यूलिया को खान परिवार के साथ हर मौके पर देखा जाता है। 

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: