वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:00 AM IST
सार
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दावा किया है कि रासायनिक व जैविक हमले की आशंका को लेकर हमारे पास चिंतित होने की अहम वजह है। संभव है रूस गलत कारण को आधार बनाकर रासायनिक हमला कर दे, वह पहले भी ऐसा करता आया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
रूस-यूक्रेन जंग में रूस द्वारा यूक्रेन पर रासायनिक या जैविक हथियारों से हमले की आशंका जताने पर अमेरिका व रूस में तकरार हो गई है। रूस ने ऐसी किसी योजना से साफ इनकार किया है, वहीं अमेरिका ने बाकायदा बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर जैविक या रासायनिक हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है। इस पर नजर रखनी चाहिए।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दावा किया है कि रासायनिक व जैविक हमले की आशंका को लेकर हमारे पास चिंतित होने की अहम वजह है। संभव है रूस गलत कारण को आधार बनाकर रासायनिक हमला कर दे, वह पहले भी ऐसा करता आया है।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)