Entertainment

Rishi Kapoor Box Office Report: ऋषि कपूर के करियर की 10 सुपरहिट फिल्में, आज के रेट से पहली ही फिल्म बनी सौ करोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म में ऋषि कपूर का वही पुराना अंदाज और उनकी जिंदादिली देखने को मिली। हालांकि अभिनेता यह फिल्म पूरी किए बिना ही दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में इस फिल्म के आधे हिस्से को अभिनेता परेश रावल ने पूरा किया। फिल्म में ऋषि कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अभिनेता भले ही आज हमारे बीच मौजूद ना हों लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उन्हें हमारे बीच बनाए रखेंगी। ऋषि कपूर ने अपने जीवन में कई हिट सुपरहिट फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं उनकी 10 हाइएस्ट ग्रोजर फिल्मों के बारे में-

बॉबी 

ऋषि कपूर की यह फिल्म 29 सितंबर 1973 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में कपूर के साथ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया के अलावा अभिनेता प्राण, प्रेम चोपड़ा, प्रेमनाथ और दुर्गा खोटे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर द्वारा किया गया था। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ऋषि कपूर की इस डेब्यू फिल्म ने उस दौर में 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज के तुलना कुल 192 करोड़ रुपए के बराबर है।

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी में भी दर्शकों को अभिनेता का किरदार बेहद पसंद आया था। 7 मई 1977 को रिलीज हुई यह फिल्म भी ऋषि कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, नीतू सिंह, परवीन बॉबी, निरुपमा राय, रंजीत, जीवन, प्राण जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसका निर्देशन मन्नू देसाई द्वारा किया गया था। फिल्म ने उस दौर में 7.25 करोड़ की कमाई की थी, जो आज 186 करोड़ के बराबर है।

हम किसी से कम नहीं

ऋषि कपूर की एक और बेहतरीन फिल्मों में शामिल हम किसी से कम नहीं 25 अगस्त 1977 को रिलीज की हुई। अपने जमाने में सुपरहिट रही इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अभिनेत्री काजल किरण, तारिक, जीनत अमान जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने निर्देशित किया है। इसके कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने उस दौर में 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था जो मौजूदा समय में 109 करोड़ के बराबर है।

 

सरगम

साल 1969 में आई ऋषि कपूर की फिल्म सरगम भी सुपर हिट साबित हुई। फिल्म में अभिनेता का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था। कसीनाथुनी विश्वनाथन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस जयाप्रदा मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों के बीच बेहद प्रसिद्ध हुए थे। ऋषि कपूर की फिल्म सरगम ने कुल चार करोड़ का कारोबार किया था, जिसका मूल्य आज करीब 94 करोड़ होता।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: