Entertainment

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: शादी से पहले रणबीर-आलिया करेंगे ऋषि कपूर के लिए विशेष पूजा, यहां जानें पूरी डिटेल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर के घर पर दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घर के बाहर मौजूद पैपराजी शादी से जुड़ी एक-एक अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि 14 अप्रैल को रणबीर-आलिया ने ऋषि कपूर के लिए एक पूजा रखी है। इसके लिए एक पंडित को बुलाया गया है। यह पूजा चेंबूर स्थित आरके हाउस में होगी। जानकारी के मुताबिक इस पूजा के बाद ही शादी की रस्में शुरू होंगी।

ऋषि कपूर के लिए रणबीर-आलिया ने रखी विशेष पूजा

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद नीतू, रणबीर और रिद्धिमा बहुत कठिन समय से गुजर रहे थे। उस समय आलिया भट्ट को रणबीर और उनकी फैमिली के साथ हमेशा स्तंभ की तरह खड़ा देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर और आलिया चेंबूर में आरके हाउस में पूजा करेंगे। पूजा गुरुवार 14 अप्रैल की सुबह होगी, जिसके बाद ही शादी की रस्में शुरू होंगी। इस पूजा में कपूर और भट्ट परिवार के सदस्य शामिल होंगे। यह विशेष पूजा ऋषि कपूर के नाम पर रखी गई है।

इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से पूरी तरह से पर्दा उठ गया है। रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में यह शादी होगी। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। शादी के लिए वेन्यू को पूरी तरह से सजा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 15 अप्रैल को रणबीर के बांद्रा स्थित घर ‘वास्तु’ में शादी कर रहे हैं। शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए दो ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। शादी के लिए आरके हाउस को पूरी तरह से रोशन कर दिया गया है। परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी वेन्यू के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: