Sports

Rafael Nadal Wife: बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं राफेल नडाल की पत्नी फ्रांसिस्का, पढ़िए दोनों की लव स्टोरी

दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार राफेल नडाल ने हाल ही में 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने करियर का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। इससे पहले 2009 में नडाल ने यह खिताब जीता था। नडाल नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

नडाल टेनिस के अलावा फुटबॉल के भी फैन हैं। इसके अलावा एक्टिंग में भी उनकी दिलचस्पी है। वह पॉप सिंगर शकीरा के साथ एक म्यजिक वीडियो में भी आ चुके हैं। 

नडाल की फैन फॉलोइंग लड़कियों में काफी है। हालांकि, स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी का दिल मारिया फ्रेंसिस्का पेरेलो पर आ गया था। नडाल ने मारिया से 2019 में शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है।

नडाल और मारिया ने 15 साल तक एकदूसरे को डेट किया था। इसके बाद 22 अक्तूबर 2019 को दोनों ने शादी कर ली। नडाल की पत्नी मारिया बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

नडाल की बहन मारिबेल ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। मारिबेल और मारिया बचपन के दोस्त थे। उस वक्त नडाल 19 साल के और मारिया 17 साल की थीं। जब दोनों ने डेट करना शुरू किया था, तब मारिया बिजनेस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। इस दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: