Sports

PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के एथलीट्स आयोग की सदस्य बनीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:13 PM IST

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के एथलीट्स आयोग का सदस्य बनाया गया।

ख़बर सुनें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के एथलीट्स आयोग का सदस्य बनाया गया। 26 वर्षीय पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु को पांच अन्य शटलर्स के साथ 2025 तक सदस्य के रूप में काम करेंगी।

बीडब्ल्यूएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘बीडब्ल्यूएफ को बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग 2021-2025 के लिए छह सदस्यों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है: आइरिस वांग (यूएसए), रॉबिन टेबेलिंग (नीदरलैंड्स), ग्रेसिया पोली (इंडोनेशिया), किम सोयोंग (कोरिया), पीवी सिंधु (भारत), झेंग सी वेई (चीन)’

बयान में यह भी कहा गया कि नया आयोग जल्द ही बैठक करेगा और छह सदस्यों के बीच आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेगा। 

सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट में एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीतने के बाद इसी साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में दो रजत, दो कांस्य और 2019 में स्वर्ण पदक भी जीता था।  

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: