Entertainment

Taimur Birthday: जब तैमूर ने नन्हें पैरों से बढ़ाया था पहला कदम, करीना कपूर ने बेटे के जन्मदिन पर शेयर किया ये खास वीडियो

सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
– फोटो : Social media

ख़बर सुनें

करीना कपूर और सैफअली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाले स्टार किड हैं। उनके लुक्स बड़े-बड़े स्टार्स को भी मात देते हैं। जब तैमूर बाहर निकलते हैं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी उतावले हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें आती रहती हैं, जिनमें तैमूर का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। करीना के लाडले बेटे तैमूर आज पांच साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीना कपूर ने बेहद ही क्यूट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में तैमूर खान अपने नन्हें कदमों से लड़खड़ाते हुए पहला कदम बढ़ा रहे हैं। 

करीना ने तैमूर के बर्थडे पर उस समय की वीडियो शेयर की है जब उन्होंने पहली बार चलना सीखा था। वीडियो में तैमूर ने लाल रंग का जंपसूट पहना हुआ है और बहुत क्यूट लग रहे हैं। तैमूर नन्हें कदमों से आगे बढ़ते हुए चलने की कोशिश में गिर जाते हैं। वीडियो में करीना अपने बेटे को चियर करते हुए सुनाई दे रही हैं। 

 
बेटे के जन्मदिन पर करीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे पहले कदम, तुम्हारा पहली बार गिरना..मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया। यह तुम्हारा पहली या आखिरी बार गिरना नहीं है मेरे बेटे, मैं एक बात बहुत अच्छी तरह जानती हूं कि तुम हमेशा खुद को ऊपर उठाओगे, क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो।’ इसके आगे करीना ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट… माई टिम टिम। आप जैसा कोई और नहीं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद फैंस तैमूर के बर्थडे विश कर रहे हैं।

करीना कपूर और सैफअली खान के बेटे तैमूर अली खान सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहने वाले स्टार किड हैं। उनके लुक्स बड़े-बड़े स्टार्स को भी मात देते हैं। जब तैमूर बाहर निकलते हैं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए पैपराजी उतावले हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तैमूर की तस्वीरें आती रहती हैं, जिनमें तैमूर का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। करीना के लाडले बेटे तैमूर आज पांच साल के हो गए हैं। इस मौके पर करीना कपूर ने बेहद ही क्यूट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में तैमूर खान अपने नन्हें कदमों से लड़खड़ाते हुए पहला कदम बढ़ा रहे हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: