Entertainment

Priyanka Chopra Net Worth: कमाई में कटरीना-करीना से आगे हैं प्रियंका चोपड़ा, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:53 PM IST

प्रियंका चोपड़ा
– फोटो : इंस्टाग्राम

ख़बर सुनें

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति कितनी है? अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको उनकी कुल संपत्ति और कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। निक जोनस से शादी के बाद से प्रियंंका चोपड़ा अमेरिका में रहती हैं। उनकी और निक की शादी चार साल पहले 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन में हुई थी। यह रॉयल वेडिंग थी जिसमें करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस को जीवन साथी के रूप में चुना। वह अक्सर निक के साथ अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। वह 734 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। प्रियंका चोपड़ा कमाई के मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ से भी आगे हैं। यहां तक की करीना कपूर भी उनसे कमाई के मामले में पीछे है। फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा की कमाई का साधन विभिन्न ब्रांड एंडोर्समेंट है। प्रियंका चोपड़ा को निक के साथ कई लग्जरी कारों की सवारी करते हुए देखा गया है।

जिसमें मर्सडीज-मेबैच एस650, रॉल्स रॉयल घोस्ट, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, मर्सडीज एस-क्लास, मर्सडीज ई-क्लास, ऑडी क्यू7 आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी में देश-विदेश के कई मेहमानों ने शिरकत की थी। इस जोड़े की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: