Desh

Murli Manohar Joshi Birthday: मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे पीएम मोदी, जन्मदिन की दी बधाई

ख़बर सुनें

पंजाब से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी से मिले और उन्हें जन्मदिन के विशेष अवसर पर बधाई दी। मुझे कई वर्षों तक जोशी जी के साथ काम करने का सम्मान मिला है। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है।”

इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, “डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’

मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म 5 जनवरी 1934 को नैनीताल में हुआ था। वह 1991 से 93 के बीच पार्टी के अध्यक्ष और कानपुर से सांसद रहे। वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर भी रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को भी जन्मदिन की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सबसे शक्तिशाली क्षेत्रीय शासकों में गिना जाता है और वह देश की एक प्रमुख विपक्षी नेता हैं।

मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: