Tech

Moto G71 अगले सप्ताह भारत में हो सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:22 AM IST

सार

जनवरी के दूसरे सप्ताह में Moto G71 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा, हालांकि आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। टिप्स्टर योगेश बरार ने ट्वीट करके दावा किया है

ख़बर सुनें

मोटोरोला की जी सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G71 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में Moto G71 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा, हालांकि आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। टिप्स्टर योगेश बरार ने ट्वीट करके दावा किया है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में Moto G71 को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि पिछले साल नवंबर में Moto G71 को Moto G200, Moto G51, Moto G41 और Moto G31 के साथ यूरोप में लॉन्च किया गया था। इनमें से Moto G51 और Moto G31 पहले ही भारत में लॉन्च हो चुके हैं।

Moto G71 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
Moto G71 की कीमत यूरोप में 299.99 यूरो यानी करीब 25,200 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Moto G71 में एंड्रॉयड 11 मिलेगा। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। 

डिस्प्ले का पैनल OLED है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30 की टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

इसकी कीमत की तुलना Moto G51 5G से करें तो Moto G51 5G को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। यह कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है। इसके अलावा Moto G31 भी भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: