Mars Transit 2021: वर्तमान समय में सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 5 दिसंबर की सुबह मंगल के भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि पर त्रिग्रही योग बन गया। यह राशि मंगल की अपनी राशि है इसलिए इस राशि के जातकों के स्वभाव में उग्रता तो आएगी किंतु नुकसान कम से कम होगा क्योंकि मंगल रूचक योग का निर्माण भी करेंगे और केतु उनके प्रभाव में वृद्धि करेंगे फिर भी वृश्चिक राशि वालों को कार्य और फैसले बहुत सावधानी पूर्वक करने चाहिए। सभी राशियों के लिए इन ग्रहों का एक साथ आना कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में इन ग्रहों का एक साथ मिलना अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए, हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। पारिवारिक कलह बढ़ने ना दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में त्रिग्रही योग अच्छी सफलता देगा किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखे आगे बढ़ें। वृषभ राशिफल 2022

मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में त्रिग्रही योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। यात्रा देशाटन का योग बनेगा, वाहन दुर्घटना से बचें। मिथुन राशिफल 2022

कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए त्रिग्रहीयोग का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को चुनौतियों के बावजूद सफलता देगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। कर्क राशिफल 2022