Sports

खेल मंत्रालय : खेल संघों को पारिदर्शिता के लिए चयन नीति सार्वजनिक करना किया अनिवार्य 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:55 AM IST

सार

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए न सिर्फ चयन नीति सार्वजनिक करने को कहा है बल्कि इस नीति पर आधारित हर तीन माह पर खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी करने को भी कहा है। मंत्रालय ने चयन में पारदर्शिता और स्पष्टता के लिए इन कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है।

ख़बर सुनें

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मनिका बत्रा को राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं करने और टीम से बाहर किए जाने पर पनपे विवाद के बाद खेल मंत्रालय ने चयन में खामियों पर शिकंजा कस दिया है।

चयन नीति के आधार पर हर तिमाही जारी करनी होगी खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय रैंकिंग
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए न सिर्फ चयन नीति सार्वजनिक करने को कहा है बल्कि इस नीति पर आधारित हर तीन माह पर खिलाडिय़ों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी करने को भी कहा है। मंत्रालय ने चयन में पारदर्शिता और स्पष्टता के लिए इन कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। कुछ खेल संघों को चयन नीति 31 दिसंबर तक सार्वजनिक करने को कहा गया है। 

शिकंजे का कारण खिलाडिय़ों को नहीं जाना पड़े अदालत
राष्ट्रीय खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए चयन नीति लागू करना काफी पहले से अनिवार्य है। बावजूद इसके कई खेल संघ बिना चयन नीति के ही चयन को अंजाम देते आ रहे हैं। जिसके चलते मनिका बत्रा को अदालत की शरण लेनी पड़ी, जिसमें खेल मंत्रालय को कूदना पड़ा।

मंत्रालय के हलफनामे के बाद अदालत ने मनिका के पक्ष में फैसला सुनाया। निकट भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं खड़ी हो और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को अदालत की शरण नहीं लेनी पड़े। इसी को ध्यान में रख मंत्रालय ने सभी खेल संघों से अपनी चयन नीति सार्वजनिक करने को कहा है। जिन खेल संघों ने चयन नीति तैयार नहीं की है।

उन्हें कुछ समय देकर ऐसा करने को कहा गया है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) समेत कुछ ही खेल संघ ऐसे हैं जिन्होंने अपनी चयन नीति को सार्वजनिक कर रखा है।

हर तीन माह पर अपडेट होगी रैंकिंग
यही नहीं चयन नीति सार्वजनिक करने के साथ ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों को देखने वाली टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के सीईओ को देने को कहा गया है। राष्ट्रीय रैंकिंग को भी हर तीन माह पर अपडेट करना होगा।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Surya Grahan 2021 LIVE Updates: सूर्य ग्रहण आज, कब शुरू होगा ग्रहण और कितने समय तक रहेगा, जानिए सब कुछ Surya Grahan 2021 LIVE Updates: सूर्य ग्रहण आज, कब शुरू होगा ग्रहण और कितने समय तक रहेगा, जानिए सब कुछ
15
Astrology

Surya Grahan 2021 LIVE Updates: सूर्य ग्रहण आज, कब शुरू होगा ग्रहण और कितने समय तक रहेगा, जानिए सब कुछ

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या आज एक साथ, संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
15
Astrology

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या आज एक साथ, संकट से बचने के लिए करें ये उपाय

15
videsh

Michigan Shooting: हाईस्कूल में चार लोगों की हत्या के आरोपी के माता-पिता को तलाश रही पुलिस, क्रिसमस गिफ्ट में दिलाई थी पिस्तौल

To Top
%d bloggers like this: