हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियां की छोटी बहन और बिजनेस वुमन काइली जेनर दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने लड़के को जन्म दिया है। उन्होंने अपने घर आई इस खुशी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उनके बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट ने भी एक पोस्ट शेयर की।
                                  
                                  24 वर्षीय रियलिटी स्टार ने रविवार को अपने इंस्टाग्रं हैंडल पर फैंस के साथ पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका न्यू बॉर्न बेबी अपनी बड़ी बहन स्टॉर्मी के दिखा। यह एख ब्लैक एंड वाइट फोटो थी और इसमें नवजात ने बहन का हाथ पकड़ रखा था। काइली ने इस पोस्ट के कैप्शन में बच्चे के जन्म की तीरीख लका खुलासा किया। बच्चे का जन्म 2 फरवरी को हुआ है। अभी तक कपल ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है।
                                  काइली जेनर और स्कॉट 2017 से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन 2019 में कथित तौर पर ये दोनों अलग हो गए थे। काइली अपनी बेटी के साथ रहती थी। 2021 में यह जोड़ी फिर एक हो गई थी और इसके साथ ही काइली ने सितंबर में गर्भवती होने की घोषणा की थी।
                                  काइली जेनर ने 2015 में अपनी मेकअप कंपनी की स्थापना की थी और साथ ही वह अपने पारिवारिक रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियन’ में भी नजर आती हैं। सोशल माडिया पर काइली के बहुत सारे फॉलोवर्स हैं।
                                
                                Source link
                                
                                  Like this:
                                  
                                    Like Loading...