Entertainment

Kangana Ranaut Birthday: जन्मदिन पर माता वैष्णो देवी की शरण में पहुंचीं कंगना रणौत, अपने फैंस को कहा शुक्रिया

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 23 मार्च 1987 में कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। अपनी काबिलियत के बल पर कंगना आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शुमार हैं। इसके अलावा वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। किसी भी काम को करने का कंगना का अंदाज सबसे जुदा होता है। अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना ने कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया है बल्कि वह इस दिन को खास बनाने के लिए मां भगवती का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी गई हैं।

बहन रंगोली संग लिया मां भगवती का आशीर्वाद-

कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मां वैष्णो देवी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बहन रंगोली भी साथ दिखाई दे रही हैं। वैष्णो देवी दर्शन के दौरान कंगना नीले और लाल सलवार कढ़ाई दार सूट में में दिखाई दे रही हैं और साथ ही उन्होंने अपने सर पर पीले रंग का दुपट्टा लिया है। उनका ये ट्रेडिशनल लुक बेहद प्यारा लग रहा है।

कंगना ने कहा फैंस को शुक्रिया-

कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें, ‘आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर….भगवती श्री वैष्णो देवी जी के दर्शन किए… उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ! आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद। कंगना की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ उनके प्रशंसक भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं-

कंगना रणौत को एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, इस दिन की बहुत बहुत बधाई, गॉड ब्लेस…इसी तरह से फिल्म मेकर अजय धामा ने भी कंगना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो क्वीन, इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा, जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं क्वीन। कंगना को कई और फैंस भी इसी तरह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।

लॉक अप होस्ट कर रही हैं कंगना-

अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय कंगना एकता कपूर के शो लॉक अप को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। यह शो पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। कई जाने-माने सेलिब्रिटी कंगना की कैद में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही कंगना की फिल्म धाकड़ भी रिलीज होने वाली है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: