Entertainment

Kangana Ranaut: 'खून की प्यासी ताड़का' से लेकर 'भीख में मिली आजादी' तक, ये हैं कंगना रणौत के सबसे विवादित बयान

कंगना रणौत को बॉलीवुड में पंगा गर्ल ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। कंगना का नाम सुनते ही एक ही बात दिमाग में आती है कि- अब क्या बोल दिया। बेबाक बयानों के अलावा कंगना अपनी निजी जिंदगी और दिल की बात साझा करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। वैसे तो कंगना के कई सारे बयान खूब चर्चा में रहते हैं, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना के ऐसे कई बयान हैं, जो सोशल मीडिया पर तगड़े से वायरल हैं। अपनो कई बयानों की वजह से आज भी कंगना को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कंट्रोवर्सी क्वीन 23 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में एक बार कंगना के उन बयानों पर नजर डालते हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा विवादित हैं।

जावेद अख्तर मानहानि मामला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ-साथ बॉलीवुड में कई लोगों को निशाने पर लिया था। जिसमें से एक जावेद अख्तर भी थे। कंगना ने जावेद अख्तर पर भी तमाम आरोप लगाए थे, जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस कर दिया था। ये केस आज भी अदालत में चल रहा है और कंगना इसकी लड़ाई लड़ रही हैं।

स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू बी-ग्रेड अभिनेत्री

बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस के बीच कंगना रणौत ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस तक कह डाला था। दरअसल कंगना एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं, तब उन्होंने कहा था- अगर मैं बॉलीवुड में रहती हूं तो मेरे लिए घाटा है, क्योंकि मूवी माफियाओं को स्वरा-तापसी जैसी तमाम आउटसाइडर मिल जाएंगी। वो कहेंगी कि सिर्फ कंगना ही हैं जिन्हें नेपोटिज्म से दिक्कत है।

करण जौहर की कठपुतली हैं आलिया

कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिंका की सफलता के बाद आलिया भट्ट ने इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। तब कंगना ने  आलिया पर निशाना साधते हुए कहा था- आलिया की अपनी कोई आवाज नहीं है। उनका पूरा आस्तित्व करण जौहर की कठपुतली बनना है।

ममता बनर्जी को बताया ताड़का

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की जीत हुई थी। तब कंगना रणौत ने ट्वीट कर ममता बनर्जी को खून की प्यासी ताड़का तक कह दिया था। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था कि- मैं गलत थी…वह रावण नहीं है…रावण तो महान राजा था…उसने तो दुनिया का सबसे अमीर देश बनाया था…मगर यह तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है। कंगना के इस ट्वीट के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। इसके बाद तो कंगना का ट्विटर अकाउंट तक ब्लॉक कर दिया गया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: