Astrology

Horoscope Today 11 December 2021: सिंह, धनु और मकर राशि को रखना होगा वाणी पर संयम, जानिए अन्य राशियों का भी हाल

Horoscope Today 11 December 2021: सिंह, धनु और मकर राशि को रखना होगा वाणी पर संयम, जानिए अन्य राशियों का भी हाल

आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे व हर काम अपनी निगरानी में कराएंगे, जिसके कारण आपके शत्रु भी आपकी नजरों से नहीं बच पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय कर रहे लोगों को आज मनचाही सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक  स्थिति भी सुधरेगी। सायं काल का समय आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई रोग है, तो आप उसे योग का सहारा लेकर भी खत्म कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, लेकिन आज आपको  अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपके कुछ शत्रु ऐसे होंगे, जो आपके मित्र के रुप में भी आप के आस पास हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उतना धन लाभ नहीं होगा, जितनी उन्होंने उम्मीद की थी, उसके कारण उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आप अपने माता पिता के साथ सायंकाल का समय बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको आज मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका यदि अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आप अपनी उन समस्याओं को भी जीवन साथी के साथ मिलकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप अपनी योजना को सफल कर पाएंगे।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: