पत्नी संग होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए शिवराज चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।
सीएम गहलोत ने परिवार संग किया होली पूजन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर अपने परिवार के साथ होली पूजन और होलिका दहन किया।
कोलकाता में होलिका दहन
कोलकाता के कंकुरगाछी इलाके में ‘होलिका दहन’ करते लोग। यहां होलिका दहन कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए।
दिल्ली में लोगों ने किया होलिका दहन
दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में लोगों ने किया होलिका दहन।
पंजाब में होलिका दहन
पंजाब के अमृतसर में लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन बड़ी धूमधाम से किया।
