Entertainment

Holi 2022: कोई जश्न में झूमता दिखा, तो किसी पर चढ़ा रंग; यहां देखिए बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टी की तस्वीरें

होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। बीते साल कोरोना वायरस ने होली के त्योहार के सेलिब्रेशन पर पानी फेरने का काम किया था लेकिन इस बार देशभर में धमाकेदार अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी हमेशा से धूमधाम से होली मनाई जाती है। खास बात ये है कि कई सेलेब्स इस त्योहार पर अपने घर में एक शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं, जहां पर सितारों का जमावड़ा लगता है। इस मौके पर तमाम सितारे रंगों में डूबे हुए दिखाई देते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड घरानों की पॉपुलर होली के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही उन पार्टी की कुछ पॉपुलर तस्वीरें भी दिखाएंगे।   

राज कपूर की होली पार्टी

होली के त्योहार में राज कपूर की पार्टी का जिक्र ना हो, ये हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में आरके स्टूडियो की होली पार्टी काफी पॉपुलर हुआ करती थी। कहा ये भी जाता था कि अगर आरके स्टूडियो की होली नहीं खेली, तो क्या होली खेली? इस होली पार्टी की कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें राजकपूर अपने परिवार और तमाम सितारों के साथ धमाकेदार अंदाज में होली मनाते थे। 

अमिताभ बच्चन की होली पार्टी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी कई फिल्मों में शानदार अंदाज में खेली खेलते हुई दिखाई दे चुके हैं। उनके घर की होली पार्टी भी काफी पॉपुलर होती है। वह हर साल अपने घर ‘जलसा’ में शानदार होली पार्टी का आयोजन करते थे। उनकी होली पार्टी की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने दोस्त और दिवंगत नेता अमर सिंह के साथ बातें करते दिखाई दे रहे थे। 

अंबानी परिवार की होली पार्टी

अंबानी परिवार हर त्योहार को धूमधाम से मनाता है। इस परिवार के द्वारा हर साल होली पार्टी का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें तमाम सितारे पहुंचते हैं। साल 2020 में अंबानी परिवार की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। दोनों के साथ कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। तीनों की होली खेलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पंसद की गई थीं। इन तस्वीरों में निक का देसी अंदाज फैंस को पसंद आया था।

सुभाष घई की होली पार्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुभाष घई की होली पार्टी भी किसी से मन नहीं हुआ करती थी। वह अपने बंगले पर हर साल होली की शानदार पार्टी देते थे, जिसमें सेलेब्स धमाल मचाते थे। इस पार्टी से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीाडिया पर छाए रहते हैं। एक बार शाहरुख इस पार्टी में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे। इस पार्टी में शाहरुख और गौरी ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी। दोनों ने जमकर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया और सबको रंग लगाया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: