Entertainment

Dubai Expo 2020: दुबई एक्सपो में रणवीर सिंह के साथ 'मल्हारी' गाने पर थिरकते नजर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुबई एक्सपो 2020 में भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच पर बातचीत की।

ख़बर सुनें

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दुबई एक्सपो 2020 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह ने इंडिया पवेलियन में ‘भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच’ पर बातचीत की। इस सत्र में दोनों क्रिकेट, सिनेमा और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे विषयों पर चर्चा की। वहीं, सत्र के दौरान रणवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री एक साथ ‘मल्हारी’ गाने पर थिरकते नजर आए। 

दुबई में भारतीय समुदाय को देश का असली ब्रांड एंबेसडर बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘इंडिया पवेलियन 17 लाख दर्शकों के साथ एक बड़ी भीड़ खींचने वाला रहा है। देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और समारोह न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी हो रहा है। 

इसके साथ ही उन्होंने भारत के सॉफ्ट पावर होने के प्रक्षेपण में फिल्मों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत कहानी कहने की भूमि है और फिल्म उद्योग ने विदेशों के लोगों पर बहुत प्रभाव छोड़ा है, वे फिल्मों के जरिए भारत को पहचानते हैं। इसका उद्देश्य भारत को विश्व का कंटेंट उपमहाद्वीप बनाना है। इससे भारत में लाखों नौकरियां पैदा हो सकती हैं और पूरी दुनिया के लिए कंटेंट तैयार करने में मदद मिल सकती है।

वहीं, रणवीर सिंह ने कहा कि भारतीय कंटेंट विश्व मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के कगार पर है। भारतीय मनोरंजन विश्व स्तर पर विस्फोट करने जा रहा है। हमारी कहानियां लोगों को एक साथ बांधती हैं और विदेश में रह रहे भारतीय फिल्मों के माध्यम से भारत से जुड़ जाते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान रणवीर सिंह और केंद्गीय मंत्री अनुराग ठाकुर रणवीर की ही फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ गाने पर थिरकते हुए भी नजर आए। 

विस्तार

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दुबई एक्सपो 2020 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह ने इंडिया पवेलियन में ‘भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग की वैश्विक पहुंच’ पर बातचीत की। इस सत्र में दोनों क्रिकेट, सिनेमा और भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे विषयों पर चर्चा की। वहीं, सत्र के दौरान रणवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री एक साथ ‘मल्हारी’ गाने पर थिरकते नजर आए। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

11
Entertainment

Will Smith: 18 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए थे विल स्मिथ, करण जौहर की फिल्म में भी आ चुके हैं नजर

To Top
%d bloggers like this: