Entertainment

Covid 19: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोविड-19 की चपेट में, खुद को किया होम क्वारंटीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:53 AM IST

सार

महाराष्ट्र में देखते ही देखते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र के 70 फीसदी से ज्यादा मामले मुंबई में ही मिल रहे हैं। 

शरद मल्होत्रा
– फोटो : instagram/sharadmalhotra009

ख़बर सुनें

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 81 दिन बाद बढ़कर 2,14,004 हो गया है। इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस की तेज चाल के कारण दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.18 फीसदी हो गई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26,538 नए केस मिले हैं। इनमें मुंबई में 15,166 मरीज हैं। 

अब टीवी के जाने-माने एक्टर शरद मल्होत्रा भी कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। वे अपनी पत्नी के साथ होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-  ‘नए साल की क्या पॉजिटिव शुरुआत हुई है। मैं अपनी पत्नी और लियो के साथ होम क्वारंटीन हूं। पिछले कुछ दिनों में जो लोगो मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें और मास्क जरूर पहनें।’ उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में एकता कपूर, जॉन अब्राहम, सोनू निगम, नकुल मेहता,  सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर समेत कई सितारे कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: