Desh

Covid 19 Omicron India: देश के 26 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, अब तक कुल 2630 मरीज संक्रमित, महाराष्ट्र अब भी टॉप पर

10:08 AM, 06-Jan-2022

ओमिक्रॉन की रफ्तार हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं। 

09:27 AM, 06-Jan-2022

महाराष्ट्र में अब तक कुल 260 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक कुल 260 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

09:22 AM, 06-Jan-2022

महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले सामने आए हैं। वहीं यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 797 हो गए हैं।

08:04 AM, 06-Jan-2022

वैक्सीन के लिए अब तक 1.43 करोड़ से अधिक किशोरों ने करावाया पंजीकरण

बुधवार तक देश भर में 1.43 करोड़ से अधिक किशोरों(15-18) ने टीके प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर किशोरों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

07:39 AM, 06-Jan-2022

Omicron Live: देश के 26 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, अब तक कुल 2630 मरीज संक्रमित, महाराष्ट्र अब भी टॉप पर

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई हौ। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: