बॉलीवुड के मशहूर गायक ए आर रहमान ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऑस्कर विनर ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। एआर रहमान (AR Rahman) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। ए आर रहमान के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे अमीन ने भी एक तस्वीर शेयर की है और अपने पिता क जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ये तस्वीर शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में ए आर रहमान के साथ अमीन को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। दरअसल ए आर रहमान और उनके बेटे अमीन का जन्मदिन एक साथ 6 जनवरी को ही होता है।
अमीन ने अपने पिता ए आर रहमान के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है और दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। अमीन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे पिता। इसी के साथ उन्होंने लिखा, #iloveyou3000 को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” इस तस्वीर में दोनों ही कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं।
अमीन ने तस्वीर के साथ दिया खास कैप्शन-
आपको बता दें कि ए आर रहमान के बेटे अमीन भी गायक हैं। अमीन एवेंजर्स के प्रशंसक हैं और आयरन मैन की पांच साल की बेटी मॉरीन ने फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम में “आई लव यू 3000” कहा था। ठीक इसी तरह अमीन ने भी एर आर रहमान के लिए कैप्शन में आई लव यू 3000 कैप्शन का यूज किया है।
फैंस ने दी दोनों को शुभकामनाएं-
ए आर रहमान और उनके बेटे का जन्मदिन एक साथ होता है इसलिए फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बॉलीवुड के मशहूर गायक ए आर रहमान ना सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऑस्कर विनर ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। एआर रहमान (AR Rahman) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। ए आर रहमान के जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे अमीन ने भी एक तस्वीर शेयर की है और अपने पिता क जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ये तस्वीर शेयर करने के बाद फैंस ने कमेंट बॉक्स में ए आर रहमान के साथ अमीन को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। दरअसल ए आर रहमान और उनके बेटे अमीन का जन्मदिन एक साथ 6 जनवरी को ही होता है।
Source link
Share this:
-
Click to share on Facebook (Opens in new window)
-
Like this:
Like Loading...