Astrology

Christmas 2021 Vastu Tips: क्रिसमस पर घर में लगा रहे हैं क्रिसमस ट्री, तो इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 24 Dec 2021 09:57 AM IST

सार

Christmas 2021 Vastu Tips: प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। क्रिसमस का यह त्योहार प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह से इस पर्व को मनाने के लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं  क्रिसमस ट्री सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं लगाया जाता बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसका काफी महत्व होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो आपको वस्तु के अनुसार क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए जानते हैं।

ख़बर सुनें

Christmas 2021 Vastu Tips:  प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। अब क्रिसमस के पर्व में सिर्फ एक दिन शेष है। वैसे क्रिसमस का पर्व 24 दिसंबर से ही आरंभ हो जाता है। क्रिसमस का यह त्योहार प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है।  क्रिसमस का यह त्यौहार अब किसी धर्म विशेष के लिए नहीं है बल्कि हर धर्म के व्यक्ति इस पर्व को मनाते हैं। बच्चे तो बड़े ही जोश और उत्साह से इस पर्व को मनाने के लिए क्रिसमस ट्री सजाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं  क्रिसमस ट्री सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं लगाया जाता बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसका काफी महत्व होता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तो आपको वस्तु के अनुसार क्या सावधानी बरतनी चाहिए आइए जानते हैं। 

क्रिसमस ट्री रखने की दिशा 
क्रिसमस ट्री को घर में रखने के लिए दिशा ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है। क्रिसमस ट्री को घर में उत्तर दिशा में रखना चाहिए, यदि ऐसा संभव नहीं है तो आप क्रिसमस ट्री को उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।  

क्रिसमस ट्री पर लगाएं इन रंगों की लाइट्स
वास्तु के अनुसार यदि आप क्रिसमस ट्री पर लाइट्स लगाएंगे तो आपके घर में प्यार बरकरार रहेगा।  क्रिसमस ट्री को सजाते समय उसपर लाल या पीली रंग की लाइट्स लगाएं। लाल और पीला रंग प्रेम और दोस्ती का प्रतीक है। इससे आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी। 

मुख्यद्वार पर न लगाएं क्रिसमस ट्री
वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए और न ही हमें मुख्यद्वार के सामने कोई पेड़ लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की तरक्की रुक सकती है। क्रिसमस ट्री भी एक पेड़ है और इसलिए उसे आप अपने लिविंग एरिया में सजा सकते हैं लेकिन मुख्य द्वार पर नहीं। 

सकारात्मकता लाता है क्रिसमस ट्री 
यदि आप घर के अंदर क्रिसमस ट्री लगाते हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों का व्यवहार सकारात्मक रूप से बदल देती है।  इसे लगाने से गृह-क्लेश जैसी समस्या भी दूर होती है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: