Sports

Hockey Rankings: साल की अंतिम रैंकिंग में भारतीय हॉकी टीम तीसरे स्थान पर, पाकिस्तान की हुई बत्ती गुल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:44 PM IST

सार

टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक जीता।

भारतीय हॉकी टीम
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही, जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया। 

भारतीय टीम तीसरे स्थान पर

टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक जीता। भारत 2296.04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 

ऑस्ट्रेलिया पहले और बेल्जियम दूसरे स्थान पर

वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2642.25 अंक के साथ पहले, एफआईएच प्रो लीग और ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम 2632.12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नीदरलैंड्स (चौथे – 2234.33) और जर्मनी (5वें – 2038.71) ने टॉप पांच में अपना स्थान पक्का किया। 

पाकिस्तान 18वें स्थान पर काबिज

वहीं, इंग्लैंड (6वें – 1990.62), अर्जेंटीना (7वें – 1826.11), न्यूजीलैंड (8वें – 1598.24), स्पेन (9वें – 1532.33) और मलेशिया (10वें – 1427.18) भी टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली कोरियाई टीम 16वें स्थान पर है। वहीं, जापान 17वें स्थान पर है। पाकिस्तान की रैंकिंग 18वीं है। 

महिलाओं में रानी रामपाल की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम 1810.32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड्स 3015.35 लेकर टॉप पर है। वहीं, इंग्लैंड 2375.78 अंकों के साथ दूसरे और अर्जेंटीना 2361.28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: