Desh

Budget 2022 Live Updates: बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 582 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

09:32 AM, 01-Feb-2022

बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल

Share Market Today, Sensex Today, Nifty Today: बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल आया है। सेंसेक्स में 582.85 अंक ऊपर चढ़कर 58,597.02 पर खुला है वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 156.20 अंकों की बढ़त के साथ 17496.05 पर खुला है।  

09:12 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना

Union budget live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर में अब वह राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी।

09:08 AM, 01-Feb-2022

यह दूसरी बार जब पेपरलेस बजट पेश होने जा रहा

यह दूसरा मौका होगा जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिना कागज के संसद में बजट पढ़ेंगी। इससे पहले साल 2021 में भी पेपरलेस बजट पेश हुआ था।

09:06 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। निर्मला सीतारमण का यह चौथा भाषण है।  

08:48 AM, 01-Feb-2022

केंद्रीय वित्त मंत्री समावेशी बजट पेश करेंगी: वित्त राज्य मंत्री

Budget live: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप समावेशी बजट पेश करेंगी। इससे सभी को लाभ होगा। आज के बजट से सभी क्षेत्रों (किसानों सहित) को उम्मीदें रखनी चाहिए।

08:43 AM, 01-Feb-2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं 

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। कुछ देर में वह राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी।

08:30 AM, 01-Feb-2022

टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव

Union budget 2022: समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार इस बार के बजट में टैक्स स्लैब (Tax Slab) में बदलाव कर करदाता (Taxpayers) को राहत दे सकती है। इस राहत के तहत आयकर छूट सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये तक करने का ऐलान हो सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूदा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये करने की संभावना है। यही नहीं, शीर्ष आय स्लैब को भी मौजूदा 15 लाख रुपये से ऊपर संशोधित किए जाने की संभावना है।

08:15 AM, 01-Feb-2022

क्या होता है बजट

भारतीय संविधान के आर्टिकल 112 के अनुसार, केंद्रीय बजट देश का सलाना वित्तीय लेखा-जोखा होता है। सरकार बजट के जरिए वित्तीय वर्ष के लिए अपनी अनुमानित कमाई और खर्च का विवरण पेश करती है। बजट के जरिए सरकार यह बताती है कि आगामी वित्त वर्ष में वह अपनी कमाई की तुलना में कितना खर्च कर सकती है।

08:05 AM, 01-Feb-2022

सुबह 10.15 में संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

आज सुबह 10.15 बजे संसद भवन में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें बजट को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी।

07:51 AM, 01-Feb-2022

आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी टीम के साथ आज सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। इस दौरान नॉर्थ ब्लॉक के गेट नंबर 2 पर फोटो ऑप होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे बजट ब्रीफ केस के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। फिर यहां भी प्रवेश करने वाली सीढ़ियों पर फोटो ऑप होगी।

07:23 AM, 01-Feb-2022

Budget 2022 Live Updates: बजट से पहले शेयर बाजार में बड़ा उछाल, सेंसेक्स 582 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त

देश में चुनावी माहौल के बीच आज सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी संकट के बीच पेश किए जाने वाले बजट में सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं क्या होंगी और नौकरीपेशा व आमलोगों के लिये इसमें क्या खास होगा, इस पर सभी की निगाहें होंगी। इस बजट में मध्यम वर्ग को भी राहत की उम्मीद है। इनकम टैक्स की सीमा में छूट की भी उम्मीद जताई जा रही है। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: