एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आशुतोष गोवारिकर ने हिंदी सिनेमा को यादगार फिल्में दी हैं। आज आशुतोष का जन्मदिन है। उनका जन्म 15 फरवरी 1964 को कोल्हापुर में हुआ था। आशुतोष मुंबई आए तो एक्टर बनने का सपना लेकर। होली में उन्होंने आमिर खान के साथ एक्टिंग डेब्यू किया। आगे चलकर आमिर ने उनकी फिल्म ‘लगान’ में न सिर्फ एक्टर के तौर पर काम किया था। आमिर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। होली के अलावा उन्होंने ‘नाम’, ‘वेस्ट इज वेस्ट’, ‘कच्ची धूप’ में अभिनय किया है। आशुतोष ने 1993 में ‘पहला नशा’ फिल्म से डायरेक्शन की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर में स्वदेश, लगान, ‘मोहन जोदड़ो’ जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।
लगान
लगान 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान लीड रोल में थे। आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ एक ब्लाकबस्टर फिल्म थी। इसे 2002 में ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। ऑस्कर में यह फिल्म ‘नो मैन्स लैंड’ से पिछड़ गई थी। फिल्म की कहानी उन गांववालों की है, जो अंग्रेजों से लगान माफ करवाने के लिए उनसे क्रिकेट मैच खेलते हैं। इसने फिल्मफेयर अवॉर्ड की तो इस फिल्म ने 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। आप इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
स्वदेस
स्वदेस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म 17 दिसंबर 2004 को रिलीज हुई थी। फिल्म हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के संगीत को आज भी बेहद पसंद किया जाता है। आज ये फिल्म शाहरूख की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपल्ब्ध है।
जोधा अकबर
जोधा अकबर में ऋतिक रोशन ने अकबर का और जोधा का किरदार ऐश्वर्या राय ने निभाया था। फिल्म ने साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑडियंस अवार्ड भी जीता था। जोधा अकबर की गिनती देश की अब तक की बनी महंगी फिल्मों में होती है। इस फिल्म का सेट से लेकर स्टार्स के कपड़े तक पर खूब खर्च हुआ था। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपल्ब्ध है।
मोहनजोदड़ो
आशुतोष गोवारिकर ने ऋतिक रोशन ने एक साथ ‘जोधा अकबर’ के बाद ‘मोहनजोदड़ो’ जैसी क्लासिक फिल्म की। आशुतोष गोवारिकर ने मोहनजोदड़ो फिल्म की कहानी से न्याय करने के लिए काफी रिसर्च किया था। अगस्त 2016 को रिलीज हुई ये फिल्म ऋतिक की यादगार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर उपल्ब्ध है।
