Entertainment

Bipasha Basu: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु? फैंस बोले- ओवरसाइज्ड ड्रेस में छिपा रहीं बेबी बंप 

करण सिंह ग्रोवर और बिपासा बसु काफी समय से मीडिया से दूर हैं, लेकिन वह आए दिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में ये खबर भी आई थी कि बिपाशा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। जब से दोनों की शादी हुई है तब से फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाते रहते हैं, लेकिन वह हमेशा इसे नकारती आई हैं। हाल ही में बिपाशा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहा हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। ये बात कितनी अफवाह और कितनी सच आइए जानते हैं।

 

हाल ही में बिपाशा बासु को मुंबई में उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ देखा गया है। वह दोनों फैमिली डिनर के लिए जा रहे थे। इस दौरान बिपाशा ने नीले रंग की ढीली-ढाली ड्रेस पहनी हुई थी। वह इस ओवरसाइज्ड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और पति के साथ पोज दे रही थीं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैन कयास लगा रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसी ड्रेस पहनी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को देखकर यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये पक्का प्रेग्नेंट है’। दूसरे ने लिखा, ‘ग्लोइंग मम्मी ओवरसाइज ड्रेस में’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिपाशा मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि वह कुछ महीने से ऐसे ही लूज कपड़े पहन रही हैं, ताकि टमी न दिखे’। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिपाशा की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में उनके लुक को देखकर यही कयास लगाए जा रहे थे। 

काफी समय से ये जोड़ा किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दिया है। दोनों ने 2016 में शादी की थी और अब इनकी शादी को 6 साल होने वाले हैं। बिपाशा करण से 6 साल बड़ी हैं। लाइमलाइट से दूर दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को एंज्वाय कर रहे हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: