Entertainment

Bhojpuri: सिर पर बोझा उठाए दिखे भोजपुरी स्टार रितेश पांडे, वायरल हुआ वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:35 PM IST

ख़बर सुनें

भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे की एक्टिंग के साथ साथ लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। आज वह सिनेमा जगत का सबसे मशहूर नाम हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच रितेश के गाने खूब सुने जाते हैं। यही वजह है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो जाते हैं। बड़े बड़े स्टार्स उनकी आवाज पर थिरकना चाहते हैं। वहीं हाल में ही रितेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वह गांव के खेतों में किसानी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना ‘मुंह मारो कमइला के’ बज रहा है।

रितेश पांडे इस वीडियों में सिर पर बोझा उठाते भी दिख रहे हैं। फैंस को वीडियो में उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है। रितेश लुंगी और शर्ट पहने हुए हैं। आम किसानों की तरह ही सिर पर पगड़ी बांधी हुई है और धान का बोझा ढोते नजर आ रहे हैं। साथ ही बज रहे गाने ‘मुंह मारो कमइला के’ को रितेश पांडे ने ही अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है।

वहीं रितेश का गाना ‘मुंह मारो कमइला के’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को दो करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स हैं। ये वीडियो को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पिछले साल रिलीज किया गया था।  

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: