Astrology

Ank Jyotish 31 January 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 31 January 2022: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
– फोटो : Rohit

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 1

घर पर आराम करने का मौका मिलेगा। आपका  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है, इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं।

शुभ अंक-15

शुभ रंग – सफेद

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 2

आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा।। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बहुत सारे प्रोग्राम बनेंगे। नए और पुराने मित्रों के साथ आज खूब मौज-मस्ती करेंगे। आज अपने लव पार्टनर पर विश्वास करने की आवश्कता है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को स्थान ना दें। 

शुभ अंक- 35

शुभ रंग- गहरा लाल

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 3

समय आपकी परीक्षा ले सकता है, उसके लिए तैयार रहें। अनावश्यक संबंध न बनाएं। साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्कता है। उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल समय जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा।

शुभ अंक – 31

शुभ रंग – बैंगनी

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 4

प्रेम जीवन में किसी तीसरे के आने से रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। होशियारी के बल पर आज आप अपने ऑफिस में बॉस का मन जीत लेंगे। प्रेमिका के साथ आज उत्तम समय बीतेगा। धन की लेनदेन के लिए आज का दिन उपयुक्त है। अति आत्म-विश्वास के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – लेमन

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: