Astrology

Ank Jyotish 30 January 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
– फोटो : Rohit

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक- 1

आज का दिन तरक्की प्रदान करने वाला हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है।  प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। 

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ग्रे

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक- 2

गैर कानूनी कार्यो से दूरी बनाकर रखें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- पीला

 

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक- 3

आज आप  सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। प्यार व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

 

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक- 4

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसुल होगा। आप शांति का अनुभव करेंगे। मेडीटेशन करें। 

शुभ अंक- 15

शुभ रंग – सफेद

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: