Astrology

Ank Jyotish 3 February 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 3 February 2022: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल: पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।
– फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 1 

आज आपके मन में सकारात्मक विचार आपके जीवन में प्रगति लाएगी। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और नये साथी भी बनेंगे।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 2

आज आपको एक साथ कई कार्य करने पड़ सकते हैं। जिसके कारणआपके खर्चों का भार बढ़ सकता है। साथियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेकार समय बिताने से बेहतर है कि अपने व्यक्तित्व को निखारने का कोई कार्य करें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- पीला

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 3

आज धन लाभ और समाज में मान-सम्मान पाने का दिन रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आज आप अपनी चीजों का ध्यान अवश्य रखें वरना खोने या चोरी होने की संभावना है। प्रेम सम्बन्धों में लम्बे समय तक चलने वाले सम्बन्ध बनाएंगे। प्यार की खूबसूरती आप स्वयं महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- केसरिया

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 4

आज आपको निवेश में फायदा हो सकता है। आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती है। आप प्रसन्न और सकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सोशल विजिट हो सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- भूरा

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: