Astrology

Ank Jyotish 26 January 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 26 January 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
– फोटो : Rohit

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 1 

रुपए-पैसे के हालात और उससे जुड़ी समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 2 

आज काम के कारण माहौल तनावपूर्ण और थकान भरा हो जायेगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुश रखेगा। आप चाहे किसी भी क्षेत्र से संबंधित हो आपकी कोई करीबी महिला सदस्य आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाएंगी। 

शुभ अंक- 6 

शुभ रंग- पीला 

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 3

विभिन्न माध्यम से आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है, परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।  आपको पहली नजर का प्यार हो सकता है। परिवार की किसी बच्चे या बुज़ुर्ग के खराब स्वास्थ्य से आप परेशान रहेंगे।

शुभ अंक- 9 

शुभ रंग- लाल  

dainik ank jyotish
– फोटो : istock

अंक 4

आर्थिक मामलों में निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा, लेकिन साथ ही साथ व्यय भी बढ़ेगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता से लोगों से अपना काम निकलवा लेते हैं।  अपने प्यार को अनमोल चीज़ों की तरह तरोताजा रखने का प्रयास करें। 

शुभ अंक- 8 

शुभ रंग- गहरा हरा

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: