अंक 1
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। बॉस आपके कार्य की तारीफ करेगा। आज आपका समय आत्मबल बढ़ाने का है। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नारंगी
अंक 2
कार्य-व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम से पारिवारिक जीवन व प्रेम सम्बन्धों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित कर लेंगे। किसी मित्र की तरफ मदद करने का हाथ बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा
अंक 3
आर्थिक हानि के संकेत हैं। इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव रहेगा, लेकिन शाम तक स्थिति में सुधर आने के संकेत।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 4
बच्चों की सेहत में बदलाव आ सकता है। आपके उच्च अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें, लाभ मिलेगा। गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। इससे आपको खुशियां मिलेगी।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल