Astrology

Ank Jyotish 10 April 2022: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish 09 April 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1

आपके पास धन आने की संभावना है। लेकिन खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लम्बे समय तक उलझा सकती है। नौकरी में अच्छा दिन बीतेगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। अपनों का साथ रहेगा। 

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – हरा

अंक  2

आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं। मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। 

शुभ अंक – 14

शुभ रंग – वॉइलेट

अंक 3 

करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आएंगी। साथ विश्वासघात कर सकता है।  

शुभ अंक – 26

शुभ रंग – भूरा

अंक  4

आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आएगी। सैर-सपाटा का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके विपक्षी गलत फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे।  

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- हरा

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: