हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…
मंथन: पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, सोनिया गांधी करेंगी अध्यक्षता
                                    
                                    कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को सुबह 10.00 बजे एक अहम बैठक करेंगी। मीटिंग 10 जनपथ पर बुलाई गई है। इसमें पार्टी के संसदीय रणनीति समूह से जुड़े लोग शामिल होंगे।
                                    
                                    यहां पढ़ें पूरी खबर…
यूपी में होली : स्पेशल बसों का संचालन आज से, 3500 साधारण एवं एसी गाड़ियां यात्रियों को कराएंगी सफर
                                    
                                    उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आज से होली स्पेशल बसों का संचालन करने जा रहा है। यात्रियों को इन बसों की सुविधा 22 मार्च तक मिलेगी। होली पर लगभग 3500 साधारण एवं एसी बसें यात्रियों को सफर कराएंगी। 
                                    
                                    यहां पढ़ें पूरी खबर…
कश्मीर में एक और कायराना हमला: आतंकियों ने की सीआरपीएफ जवान की हत्या, छुट्टी पर घर गए थे मुख्तार अहमद
                                    
                                    कश्मीर संभाग के शोपियां में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवान की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।
                                    
                                    यहां पढ़ें पूरी खबर…
युद्ध का 17वां दिन : कीव के और करीब रूस, आगाह किया-अंतरिक्ष स्टेशन गिर जाएगा, सभी बड़े शहरों को जोड़ने वाली सड़कें ध्वस्त
                                    
                                    यूक्रेन युद्ध के 17वें दिन शनिवार को रूसी सैनिक राजधानी कीव के और करीब पहुंच गए। उत्तर-पूर्व दिशा से राजधानी की ओर तीन तरफ से तेजी से बढ़ रही रूसी सेना के काफिलों ने शहर पर कब्जे के लिए पूरा जोर लगा रखा है। 
                                    
                                    यहां पढ़ें पूरी खबर…
 
                                    
                                   
                          
                          
                          
                          
                         
 
 
 
 
 
 
  
  
  
  
  
                             
  
  
                             
  
  
 