Desh

06 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

UP Assembly Elections : गृहमंत्री अमित शाह की बागपत में रैली आज, स्मृति भी करेंगी जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज चमरावल रोड पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर जनसभा होगी। पाबला में सुरक्षा व्यवस्था के कारण जनसभा को निरस्त कर दिया गया है। अब अमित शाह डिग्री कॉलेज के मैदान से गरजेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

UP Election 2022: अमित शाह आज जारी करेंगे भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र, सीएम समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र रविवार को लखनऊ में जारी किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संकल्प पत्र जारी करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Goa Election 2022: पीएम मोदी आज गोवा की जनता को वर्चुअली करेंगे संबोधित, पढ़ें पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह फरवरी को शाम 4:30 बजे वर्चुअल माध्यम से गोवा की जनता से रूबरू होंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्तरी गोवा जिले की 20 विधानसभा सीटों की जनता को संबोधित करेंगे। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Punjab Assembly Elections : चन्नी होंगे सीएम चेहरा, एलान आज, कांग्रेस ने ‘पुष्पा’ की तर्ज पर जारी किया पोस्टर

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में अपना अगला मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की तैयारी कर ली है। रविवार को लुधियाना पहुंच रहे राहुल गांधी इस संबंध में विधिवत घोषणा करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: