न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:54 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था।
ख़बर सुनें
विस्तार
#WATCH दिल्ली: सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल बिपिन रावत की बेटी कृतिका और तारिणी को उनका पुरस्कार दिया। pic.twitter.com/KTA085knTl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2022
25 जनवरी को हुआ था नामों का एलान
केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए थे। इसके अलावा 107 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया।
जानिए किसे-किसे मिला सम्मान
126 साल के स्वामी शिवानंद ने जीता दिल
वाराणसी के 126 वर्षीय स्वामी शिवानंद जब पद्मश्री लेने पहुंचे तो उन्होंने कुछ ऐसा किया कि पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वामी शिवानंद ने राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार लेने से पहले तीन बार अपना शीश नवाया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगे भी शीश नवाया जिसेक बाद रामनाथ कोविंद ने आगे बढ़कर उन्हें उठाया और सम्मानित किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#WATCH Swami Sivananda receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind, for his contribution in the field of Yoga. pic.twitter.com/fMcClzmNye
— ANI (@ANI) March 21, 2022
गुरमीत बाबा (मरणोपरांत) को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। पुरस्कार उनकी बेटी ने लिया।
फिल्म निर्माता-निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। पुरस्कार उनके पुत्र ने लिया।
सच्चिदानंद स्वामी को पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान मिला
पैरा शूटर अवनी लेखारा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया
