Desh

शिकंजा: भारत लाया गया गैंगेस्टर सुरेश पुजारी, आठ अलग नामों से पासपोर्ट बनाकर पुलिस को देता था चकमा

पीटीआई,मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:13 AM IST

सार

गैंगेस्टर सुरेश पुजारी मंगलवार देर रात फिलीपींस से दिल्ली लाया गया जहां से उसे आईबी की टीम  के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपींस से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है जहां कि उससे आईबी की टीम पहले  पूछताछ करेगी। इसके बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा। पुजारी, मुंबई के पास मुंबई, ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है। मुंबई पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ कुल मिलाकर जबरन वसूली के 23 मामले दर्ज किए गए हैं।

आठ अलग अलग नामों से पासपोर्ट बनाकर पुलिस को देता था चकमा
सुरेश पुजारी, रवि पुजारी का खासमखास बताया जाता है। दो साल पहले उसके सेनेगल से लाया गया और 15 अक्तूबर को उसकी गिरफ्तारी फिलीपींस में इंटरपोल ने की थी। पुजारी के खिलाफ उगाही के कई मामले दर्ज थे। खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि सुरेश पुजारी के पास आठ अलग अलग नामों से पासपोर्ट थे, जिससे वह दुनिया भर के पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहता था। मुंबई और ठाणे पुलिस ने 2017 और 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

अपराध की शुरुआत अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ
अधिकारी ने कहा कि अपराध में अपने करियर की शुरुआत में, उसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया और बाद में अपना खुद का गिरोह बना लिया।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: