Desh

लगातार बढ़ रहे सक्रिय केस : 949 नए कोरोना संक्रमित मिले, छह लोगों ने तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:44 AM IST

सार

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है। सक्रिय केस भी बढ़कर 11,191 हो गई है। वहीं, कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है। 

बूस्टर खुराक
– फोटो : Istock

ख़बर सुनें

विस्तार

देश में कोरोना के सक्रिय केस रोज बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या कम होकर 949 पर आ गई, लेकिन बीते दो दिनों में ज्यादा संक्रमित मिलने से सक्रिय केस बढ़ गए। वहीं,  छह और लोगों ने दम तोड़ दिया। 

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है। सक्रिय केस भी बढ़कर 11,191 हो गई है। वहीं, कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय केस कुल संक्रमितों की तुलना में 0.03 फीसदी हैं, वहीं, रिकवरी रेट 98.76 फीसदी। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 133 की बढ़ोतरी हुई है। 

मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 0.26 फीसदी और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.25 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,038 हो गई है। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। इस बीच दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों के संक्रमित मिलने से कुछ चिंता बढ़ गई है। 

देश में टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 186.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। वयस्कों के टीकाकरण के साथ ही 12 से 18 साल तक के बच्चों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने उन वयस्कों को सशुल्क बूस्टर डोज लगवाने की इजाजत दे दी है, जिन्हें दो टीके पहले लग चुके हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

15
Desh

पढ़ें 14 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

10
Desh

प्रधानमंत्री संग्रहालय : संस्थान निर्माता के रूप में किया गया पं. नेहरू का चित्रण, नृपेंद्र मिश्र ने बताई म्यूजियम की विशेषताएं

To Top
%d bloggers like this: