Desh

राजनीति: त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही इस्तीफा वापस लिया, पार्टी से चल रहे थे नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:19 AM IST

सार

कांग्रेस पार्टी में जारी अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। सुष्मिता देव के बाद त्रिपुरा कांग्रेस प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। 

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

 त्रिपुरा के कांग्रेस प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने पार्टी छोड़ने और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा  के एक घंटे बाद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया।  उन्हें आश्वासन मिला है कि उनकी शिकायतों पर गौर किया जाएगा। इस्तीफा देने के बाद बिस्वास ने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों ने कांग्रेस छोड़ रहे हैं, लेकि बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस्तीफा वापस ले लिया। 

कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने बताया कि कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी, अजय कुमार ने बात की और भरोसा दिया कि जल्द ही समस्याओं को सुलझाने के लिए वह उनसे मुलाकात करेंगे। अगर वह उन्हें कुछ निदान कर पाते हैं, तो इस पद पर बने रहने में कोई समस्या नहीं है।”

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: