Tech

3000mAh की बैटरी के साथ Portronics ने लॉन्च किया ब्लूटूथ स्पीकर, कैरोके माइक भी मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:30 AM IST

सार

इसके साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। पोर्ट्रोनिक्स चाइम ब्लूटूथ स्पीकर में 10Wx2 का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साउंड को लेकर इमर्सिव 360-डिग्री साउंड का दावा दिया गया है। 
 
ख़बर सुनें

पोर्ट्रोनिक्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय ब्लूटूथ स्पीकर रेंज में ‘चाइम स्पीकर’ को जोड़ा है, जो वायर्ड कैरोके माइक के साथ आता है। इसके साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। पोर्ट्रोनिक्स चाइम ब्लूटूथ स्पीकर में 10Wx2 का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साउंड को लेकर इमर्सिव 360-डिग्री साउंड का दावा दिया गया है। 

पोट्रोनिक्स चाइम स्पीकर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 3000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ करीब 7-8 घंटे का प्लेटाइम मिलता है।  इस स्पीकर की कुल क्षमता 20 वॉट की है। इसके अलावा इसके साथ हेवी बास का भी दावा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ दिया गया है। साथ ही कैरोके माइक का भी सपोर्ट है। ऐसे में यदि आप गाने के शौकीन हैं तो आप खुद गाकर महफिल में चार चांद लगा सकते हैं।

चाइम स्पीकर ब्लूटूथ 5.0 वर्जन के साथ आता है। इसमें एक लाल रंग का डिजिटल डिस्प्ले है जो स्क्रीन पर सेलेक्टेड विकल्पों को देखना आसान बना देता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ/ऑक्स केबल/एसडी कार्ड का सपोर्ट है।

इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट FM रेडियो भी दिया गया है। चाइम स्पीकर 3 अलग-अलग रंगों लाल, हरा और नीला में उपलब्ध है। इसे 2,299 रुपये की कीमत पर 12 महीने की वारंटी के साथ सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

17
videsh

जांच होगी :रूस ने स्वतंत्र चुनाव निगरानी समूह को बताया विदेशी एजेंट

15
videsh

नेपाल : मुख्य विपक्षी पार्टी और देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी आधिकारिक रूप से हुई अलग

14
Entertainment

'जब-जब फूल खिले' और शशि कपूर के नाम से इस देश में आज भी मिलता है खरीदारी पर डिस्काउंट

14
videsh

रूस : विदेश मंत्री ने कहा- कई सालों से संबंधों के कारण तालिबान की जीत के लिए था तैयार

To Top
%d bloggers like this: