न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:59 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन की उपस्थिति में ‘यूपी में सब बा’ गाने को रिलीज किया था। उनके इस गाने के जवाब में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा गाना गाया है। इसमें वह कहती हैं- “मंत्री का बेटुवा बड़ी रंगदार बा, किसानन कै छाती पे रौंदत मोटर कार बा, अई चौकीदार, बोले के जिम्मेदार बा?”
नेहा सिंह राठौर-रवि किशन
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
नेहा सिंह राठौर का यह गाना रवि किशन के ‘यूपी में सब बा’ के एक दिन बाद ही रिलीज किया गया है। नेहा राठौर ने अपने गाने में प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए लखीमपुर खीरी कांड, हाथरस कांड जैसी घटनाओं का जिक्र किया है। इस गाने को यूट्यूब व ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।
यूपी में सब बा
सोशल मीडिया पर इसका टीजर और पोस्टर पहले से ही छाया हुआ है। इस गीत में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। गीत में कहा गया है- जे कब्बो ना रहल अब बा, यूपी में सब बा। इस गीत में फर्टिलाइजर, गोरखपुर एम्स, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसी उपलब्धियों के साथ माफिया के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों को राशन जैसी सरकारी योजनाओं का भी जिक्र है। अयोध्या राम मंदिर और काशी कॉरिडोर भी इस गीत का हिस्सा है। गायक रवि किशन भगवा धारण किए हुए अपने अंदाज में हर हर महादेव भी करते नजर आ रहे हैं। रवि किशन के प्रशंसक काफी समय से इस गीत का इंतजार कर रहे हैं।
#UpMeinSabBa Full song out now click the link below to watch.
https://t.co/5tPzG0euEn pic.twitter.com/7oTpPOH21n
— Ravi Kishan (@ravikishann) January 15, 2022
अब यूपी में का बा
रवि किशन के गाने के कुछ ही घंटों बाद नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा गाना रिलीज कर दिया। इसे रविवार सुबह अपलोड कया गया। गानें में नेहा कहती हैं- “कोरोना से लाखन मर गईल ले, लाशन से गंगा भर गईल बे, कफन नोचत कुकुर बिलार बा, अई बाबा, यूपी में का बा” इसके अलावा नेहा इस गाने में लखीमपुर खीरी कांड का भी जिक्र किया है। उन्होंने गाने में कहा- “मंत्री का बेटुवा बड़ी रंगदार बा, किसानन कै छाती पे रौंदत मोटर कार बा, अई चौकीदार, बोले के जिम्मेदार बा?” इसके अलावा गानें में कई घटनाओं का जिक्र है। नेहा, रवि किशन के चर्चित डॉयलाग “जिंदगी झंडवा, फिर भी घंमंडवा” से गाने को खत्म करती हैं।
यू पी में का बा..!#नेहासिंहराठौर #UPMEKABA #UPELECTION2022#विधानसभाचुनाव2022 https://t.co/TWMAiW3gqH pic.twitter.com/bf4mej4mMy
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) January 16, 2022
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)