videsh

मुसीबत: कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, ब्रिटेन ने छह अफ्रीकी देशों से विमान सेवा की रद्द

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 26 Nov 2021 07:53 AM IST

सार

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना नए वैरिएंट मिलने के बाद ब्रिटेन ने विमान रद्द करने का फैसला लिया है। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है। 

ख़बर सुनें

अफ्रीकी देशों में कोरोना वायरस के मिल रहे नए वैरिएंट ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में यूनाइटेड किंगडम ने गुरुवार को छह देशों से उड़ानों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है। यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने यह जानकारी दी है।  यूके के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) की ओर से  वैरिएंट बी.1.1.529 को जांच के तहत एक संस्करण (वीयूआई) घोषित करने के बाद विमान रद्द करने का फैसला लिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में 30 से अधिक नए मामले मिले हैं, जो नए वेरिएंट के हैं।

डेल्टा से भी खतरनाक है यह वैरिएंट
बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, “वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके लिए अधिक जांच और सावधानी बरतने की  आवश्यकता है

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

20
Desh

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर जिलावार संक्रमण पर तैयार की रिपोर्ट, इन जिलों में मिल रहे सबसे ज्यादा मरीज

To Top
%d bloggers like this: