Desh

मुंबई: शिवसेना पार्षद के परिसरों पर आयकर छापा, नवाब मलिक के बाद घेरे में यशवंत जाधव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 25 Feb 2022 08:59 AM IST

सार

जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। इससे पहले राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। 

ख़बर सुनें

आयकर विभाग ने मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर छापा मारा। जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका BMC की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। 
 
जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। इससे पहले राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। मलिक फिलहाल 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

शिवसेना नेता जाधव के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह आयकर टीम पहुंची। आयकर टीम के साथ सीआरपीएफ जवानों का दल था। जाधव के घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा उन पर फर्जी कंपनियों के जरिए वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगा रही है। बीते दिन जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के खिलाफ ईडी कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: