Desh

बड़ा हादसा: सूरत के प्रिंटिंग मिल में गैस लीक, चार कर्मचारियों की दम घुटने से मौत; 25 गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:40 AM IST

सार

प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे चार कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई।

ख़बर सुनें

गुजरात के सूरत में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक प्रिंटिंग मिल में सुबह-सुबह गैस लीक हो गई। इससे चार कर्मचारियों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे में 25 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। 

बताया जा रहा है कि मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी समय नाले से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा। यह जानकारी जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं गंभीर हालत वाले लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। 
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: