Entertainment

फोटोज: मामी आलिया भट्ट का रणबीर कपूर की भांजी ने स्पेशल अंदाज में किया स्वागत, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:38 AM IST

सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर एक दूजे के हो चुके हैं। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

कपूर फैमिली की ग्रुप फोटो
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर एक दूजे के हो चुके हैं। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस को यह नई जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस बीच आलिया का कपूर खानदान में अलग अंदाज में स्वागत हुआ है। आलिया का परिवार में वेलकम रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी ने किया है।


समारा ने आलिया के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दो फोटोज हैं पहली कपूर फैमली की ग्रुप फोटो है। वहीं, दूसरी तस्वीर में आलिया और रणबीर नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के साथ समारा ने लिखा, ‘आलिया मामी, परिवार में आपका स्वागत है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’


रणबीर की मां नीतू कपूर ने समारा के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘यह सबसे स्वीट है।’ इसके साथ ही कमेंट में उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। वहीं रिद्धिमा ने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाए हैं। बता दें कि समारा रिद्धिमा और भरत साहनी की बेटी हैं। उनका जन्म 2011 में हुआ था।


गौरतलब है कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोगों को ही न्योता दिया गया था। शादी घर की बालकनी में हुई थी, जिसे आलिया ने अपनी पसंदीदा जगह बताया था।


रणबीर और आलिया, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ काम करने के दौरान करीब आए थे। इसके बाद से ही दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। इस फिल्म से दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म इस साल 9 सितंबर को  रिलीज होगी। इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

12
videsh

अमेरिका : बिहार फाउंडेशन का ईस्ट कोस्ट चैप्टर न्यूयॉर्क में शुरू, प्रवासियों को राज्य से जोड़ने की पहल

To Top
%d bloggers like this: