videsh

पुतिन का एलान-ए-जंग: यूक्रेन की सेना को हथियार डालने के लिए कहा, कीव में हुए कई धमाके, अब सुरक्षा परिषद के फैसले का इंतजार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:52 AM IST

सार

Putin announces military operation in Ukraine : पुतिन के इस आदेश से माना जा रहा है कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो यूरोप में बड़ी जंग होकर रहेगी। उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हालात पर विचार हो रहा है। 

व्लादिमीर पुतिन
– फोटो : Agency

ख़बर सुनें

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आखिरकार गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का एलान कर दिया। उन्होंने यूक्रेन की सेना को हथियार डालने और घर लौटने को कहा है। 

पुतिन के इस आदेश से माना जा रहा है कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो यूरोप में बड़ी जंग होकर रहेगी। उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हालात पर विचार हो रहा है। अब देखना होगा कि पुतिन के आदेश पर यूक्रेन व उसके पश्चिमी मित्र देश क्या कदम उठाते हैं। यदि अमेरिका नीत नाटो की सेना इसे नहीं मानती है तो और वह मैदान में कूदती है और यूरोप की सरजमीं पर बड़ी जंग का आगाज हो सकता है, जैसी कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी जनता के नाम अपने संदेश में आशंका जताई है। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: