videsh

कोलंबो: शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, श्रीलंका ने इस माह चौथी बार की कार्रवाई

सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है। श्रीलंका की नौसेना ने इस माह चौथी बार ऐसी कार्रवाई की है। 
 
ख़बर सुनें

श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने का आरोप लगाया गया है। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनकी नाव भी जब्त कर ली गई है। श्रीलंका की नौसेना ने इस माह चौथी बार ऐसी कार्रवाई की है। श्रीलंका की नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि ये गिरफ्तारी जाफना में कोविलान के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में अल सुबह गश्त के दौरान की गई। बयान के अनुसार श्रीलंका के नौसेना ने भारतीय मछुआरों की बोट जब्त करने के साथ ही उसमें सवार छह मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर अवैध रूप से शिकार करने का आरोप लगाया गया है। नौसेना की उत्तरी कमान ने यह कार्रवाई की। 

श्रीलंका के समुद्र में इस माह चौथी बार इस तरह की कार्रवाई की गई है।  इससे पहले 13 फरवरी को नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा था। इनसे दो नाव जब्त की गई थी। इसके पहले 8 फरवरी को 11 मछुआरों को गिरफ्तार कर तीन नावें जब्त की थी। इसी तरह 1 फरवरी को 21 मछुआरों को पकड़ा गया था।

मछुआरों का मुद्दा भारत व श्रीलंका के बीच लगातार विवाद की वजह बनता है। इस माह के आरंभ में विदेश मंत्री जयशंकर व श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल जीएल पेयरिस के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात में भी उठा था। 

पाक जलडमरूमध्य, जो कि श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली समुद्र में पानी की एक संकरी पट्टी है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का अहम इलाका है। पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के जाफना जिले के बीच स्थित एक जलसंधि है। यह जलसंधि पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी को दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।  इसमें न्यूनतम गहराई 9.1 मीटर से कम है।  यह 64 से 137 किमी चौड़ी तथा 136 किमी लम्बी है।
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: